उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहाउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहा

महिला थाने में सुलझे पारिवारिक विवाद: परामर्श से छह परिवारों के घर फिर से बसे

महिला थाने की सार्थक पहल: आपसी अनबन भूल फिर एक हुए छह परिवार

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, January 19, 2026

रॉबर्ट्सगंज,अमान खान ब्यूरो चीफ (सोनभद्र)। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष सविता सरोज के नेतृत्व में बिखराव की कगार पर पहुँच चुके छह परिवारों को आपसी समझाइश और समझौते के माध्यम से फिर से जोड़ दिया गया।

आपसी संवाद से खत्म हुई कड़वाहट
परिवार परामर्श केंद्र में कुल 08 मामले पेश किए गए। इनमें पति-पत्नी और पारिवारिक विवादों के बीच कड़वाहट इतनी बढ़ गई थी कि मामला थाने तक पहुँच गया था। थानाध्यक्ष और परामर्शदाताओं ने दोनों पक्षों की बातों को धैर्यपूर्वक सुना और उन्हें साथ रहने के लाभ समझाए। लंबी काउंसलिंग के बाद 06 प्रकरणों में दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रहने को तैयार हो गए। शेष 02 प्रकरणों में गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को सोचने-विचारने के लिए अगली तिथि दी गई है।

पारिवारिक सौहार्द ही प्राथमिकता
थानाध्यक्ष सविता सरोज ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि महिलाओं को सम्मानजनक और शांतिपूर्ण पारिवारिक माहौल दिलाना भी है। उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे विवादों को आपसी संवाद से हल किया जा सकता है, जिससे सामाजिक समरसता बनी रहती है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले