सिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याणसिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याण

लोहरा गाँव में सुबह-सुबह दबंगों का हमला, झाड़ू लगाती पत्नी और बचाव में आए पति लहूलुहान—FIR दर्ज

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की नौडहवां बस्ती में मारपीट, ममता-राकेश मौर्य ज़िला अस्पताल रेफ़र, पुलिस तलाश में जुटी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, March 9, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के सुकृत चौकी अंतर्गत लोहरा गाँव की नौडहवां बस्ती में शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे दबंगों ने घर के बाहर झाड़ू लगा रहीं ममता मौर्या पर हमला कर दिया। चीख सुनकर बाहर आए पति राकेश कुमार मौर्य ने पत्नी को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों से वार किए। हमले में राकेश के सिर में कई गहरे घाव हुए और ममता को गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने प्रार्थना-पत्र के आधार पर दंपति को अभिरक्षा में ज़िला अस्पताल लोढ़ी भेजकर मेडिकल कराया। ममता मौर्या की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज की है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से कठोर कार्रवाई की माँग की है; पुलिस विवेचना एवं अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले