कुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव - टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजनकुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव - टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा की

लाभार्थियों को समयबद्ध योजनाओं का लाभ देने और जनसुनवाई में लापरवाही न करने का निर्देश

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, March 6, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश ने सीएम डैशबोर्ड के फ्लैगशिप कार्यक्रमों, विकास कार्यों और आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिया जाए और योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।

मंडलायुक्त ने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया जाए। जनपद स्तरीय अधिकारी सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में मौजूद रहकर जनसुनवाई करें। जल जीवन मिशन, पीएम कुसुम और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा करते हुए अपूर्ण परियोजनाएं शीघ्र पूरी करने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, सीडीओ जागृति अवस्थी, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले