कुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव - टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजनकुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव - टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन जीएसटी और पर्यटन कार्यालय का निरीक्षण किया

कार्य की धीमी गति पर जताई नाराजगी, गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने का निर्देश

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, March 6, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। आयुक्त विंध्याचल मंडल एवं नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने जनपद भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन राज्य कर कार्यालय और पर्यटन कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। राज्य कर कार्यालय की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मिर्जापुर निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता को श्रमिक बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि में काम पूरा करना अनिवार्य है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

मंडलायुक्त ने राज्य कर कार्यालय तक जाने वाली सड़क को प्राथमिकता पर पूरा करने को कहा, ताकि आमजन को असुविधा न हो। इसके बाद सर्किट हाउस के पास बन रहे पर्यटन कार्यालय का निरीक्षण कर इसे भी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर सिंह, तहसीलदार अमित कुमार और सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती सहित अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले