कुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव - टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजनकुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव - टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

डीएमएफ बैठक में सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़कों के लिए योजनाओं को मिली मंजूरी

सोनभद्र में खनिज फंड से होने वाले विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा, जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, March 6, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) की बैठक जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्यमंत्री संजीव कुमार गौंड, सांसद छोटेलाल खरवार, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

वरिष्ठ कोषाधिकारी इंद्रभान सिंह ने पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों और आगामी योजनाओं की बिंदुवार जानकारी दी। चर्चा में सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, पेयजल, प्रदूषण नियंत्रण, महिला-बाल कल्याण और चेकडैम जैसे प्रस्तावों पर सहमति बनी। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों का शीघ्र स्टीमेट तैयार कर टेंडर समयबद्ध पूरा करें। साथ ही डीएमएफ से होने वाले कार्यों पर प्रदर्शन बोर्ड लगाना अनिवार्य करने पर जोर दिया गया। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, सीएमओ डॉ. पंकज कुमार राय, एडीआई विनय कुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले