एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हापुड़ ने लगाया लक्ष्य से ज्यादा पौधा, मंत्री बोले - लगाओ भी, निभाओ भी - सिंभावली के हिम्मतपुर में समाजवादी PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब - जंक्शन पर निजी चिकित्सकों से उपचार का वादा अभी अधूरा - मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभएक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हापुड़ ने लगाया लक्ष्य से ज्यादा पौधा, मंत्री बोले - लगाओ भी, निभाओ भी - सिंभावली के हिम्मतपुर में समाजवादी PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब - जंक्शन पर निजी चिकित्सकों से उपचार का वादा अभी अधूरा - मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ

सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद

झारखंड ले जाए जा रहे गोवंशों को पुलिस ने कराया मुक्त; एक गिरफ्तार, दूसरा वांछित

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, March 3, 2026

सोनभद्र, अमान खान ब्यूरो चीफ|​पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बभनी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वध हेतु ले जाए जा रहे दो गोवंशों को सकुशल बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई का विवरण:

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के नेतृत्व में बभनी पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने:

  • स्थान: प्राथमिक विद्यालय बिछियारी चौराहा।
  • सफलता: तड़के करीब 09:40 बजे एक अभियुक्त को दबोचा, जो 02 राशि गोवंश (बैल) को अवैध तरीके से वध हेतु झारखंड ले जाने की फिराक में था।
  • पंजीकृत अभियोग: अभियुक्त के विरुद्ध थाना बभनी पर मु0अ0सं0 39/2026 के तहत धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।

अभियुक्तों का विवरण:

  1. गिरफ्तार: तपशील शेख (40 वर्ष), निवासी झिल्लो खमरिया, थाना बीजपुर (सोनभद्र)।
  2. वांछित (फरार): इबादुल उर्फ छोटू, निवासी ग्राम डुमरहर, थाना बभनी (सोनभद्र)।

पुलिस टीम (गिरफ्तारी व बरामदगी):

  • प्र0नि0: दिन्नू प्रसाद यादव (थानाध्यक्ष, बभनी)
  • उ0नि0: शिवमूरत यादव
  • सहयोगी: हे0का0 मनोज गौतम एवं हे0का0 प्रदीप कुमार सिंह।

सोनभद्र पुलिस – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सतत कार्रवाई।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले