सोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस - FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायतासोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस - FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायता

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होली से पहले अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़

चेकिंग के दौरान मांची पुलिस ने बिहार के तस्कर को दबोचा; करीब 44 लीटर शराब और मोटरसाइकिल बरामद

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, March 2, 2026

सोनभद्र, अमान खान ब्यूरो चीफ| होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में टीम ने संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी व देशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

  • स्थान और समय: पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक भैया एस0पी0 सिंह के नेतृत्व में सुअरसोत (मांची मोड़ तिराहा) पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खलियारी की ओर से आ रहे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
  • बरामदगी: तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 43.920 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।
  • अभियुक्त की पहचान: गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विकास कुमार खरवार (उम्र 21 वर्ष), निवासी जिला कैमूर (बिहार) के रूप में हुई है।

विधिक कार्रवाई:

अभियुक्त के विरुद्ध थाना मांची पर धारा 317(2) BNS एवं 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला (मु0अ0सं0 14/26) पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस टीम का विवरण:

  • प्रभारी निरीक्षक: भैया एस0पी0 सिंह
  • चौकी प्रभारी (सुअरसोत): उ0नि0 आशीष पटेल
  • सहयोगी टीम: हे0का0 पिन्टू सिंह, हे0का0 अमरेन्द्र कुमार एवं का0 संदीप सरोज।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले