धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिलधर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल

सोनभद्र: कलेक्ट्रेट में ‘व्यापारी संवाद’ कार्यक्रम संपन्न, जीएसटी के सरलीकरण और लाभों पर हुई विस्तृत चर्चा

अपर आयुक्त और एडीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ; व्यापारियों को दी ₹10 लाख के दुर्घटना बीमा की जानकारी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, January 18, 2026

सोनभद्र, अमान खान ब्यूरो चीफ (रॉबर्ट्सगंज): कलेक्ट्रेट सभागार में आज व्यापारी संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर आयुक्त राज्य कर श्री सूर्यभान सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री रमेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जीएसटी प्रणाली, व्यापारियों के हितों और नई कर दरों के सरलीकरण पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

​ ‘एक राष्ट्र, एक कर’ और व्यापार में सुगमता
​मंच संचालन करते हुए राज्य कर अधिकारी श्री सीताराम ने 01 जुलाई, 2017 से लागू जीएसटी अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती कर पद्धतियों की तुलना में जीएसटी ने व्यापार को सुगम और सरल बनाया है, जिससे ‘एक राष्ट्र, एक कर’ का सपना साकार हुआ है।

​ पंजीकरण के लाभ और ₹10 लाख का बीमा
​सहायक आयुक्त श्री राम विजय ने जीएसटी पंजीकरण की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में चरणबद्ध तरीके से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए बताया कि पंजीकृत व्यापारियों को मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिलता है, जिसकी धनराशि वर्तमान में 10 लाख रुपये है।

​ जीएसटी 2.0: कर ढांचे में बड़ा सुधार
​सहायक आयुक्त श्री सुधीर गौतम ने जीएसटी सुधारों (GST 2.0) की जानकारी देते हुए बताया कि अब 12% और 28% के स्लैब को लगभग समाप्त कर मुख्य रूप से 5% और 18% के स्लैब रखे गए हैं। कृषि और आम जनजीवन की वस्तुओं को या तो कर मुक्त रखा गया है या न्यूनतम स्लैब में लाया गया है। उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए ‘इनग्राम’ पोर्टल और दरों की जानकारी के लिए विशेष वेबसाइट की भी जानकारी दी गई।

​ विशेषज्ञों और अधिवक्ताओं ने दी तकनीकी जानकारी
•​ वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जितेन्द्र श्रीवास्तव:
समाधान योजना (Composition Scheme) की पात्रता और रिटर्न प्रक्रिया समझाई।

•​ अधिवक्ता श्री यतीश मिश्रा व सीए श्री अखिलेश पाण्डेय: व्यापारियों को रिटर्न दाखिल करने में होने वाली जटिलताओं के समाधान बताए।

​ इनकी रही उपस्थिति
​कार्यक्रम में उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर श्री योगेश द्विवेदी, संयुक्त आयुक्त श्री सुनील कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर अधिवक्ता, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी व मीडिया कर्मी उपस्थित रहे। अंत में संयुक्त आयुक्त ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले