खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवकमां ने एक युवती को ठहराया बेटे की मौत का जिम्मेदार - अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण - नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण - ग्राम सिमरिया से निकली प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा, बाबा इकोत्तरनाथ शिव मंदिर पर करेंगे जलाभिषेक - सावन के चतुर्थ सोमवार पर सुनासिर धाम में शिव भक्तों को प्रसाद, फल और पानी वितरितखेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवकमां ने एक युवती को ठहराया बेटे की मौत का जिम्मेदार - अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण - नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण - ग्राम सिमरिया से निकली प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा, बाबा इकोत्तरनाथ शिव मंदिर पर करेंगे जलाभिषेक - सावन के चतुर्थ सोमवार पर सुनासिर धाम में शिव भक्तों को प्रसाद, फल और पानी वितरित

​सोनभद्र: नाबालिग से छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार, सिलाई सीखकर लौट रही छात्रा को जंगल ले जाकर की थी अभद्रता

कोन पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पाक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज, आरोपियों को भेजा जेल

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, March 1, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के अभियान के तहत थाना कोन पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट से संबंधित मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

घटना का विवरण:

  • दिनांक: 25 फरवरी, 2026 को दोपहर करीब 2 बजे 17 वर्षीय नाबालिग बालिका सिलाई सीखकर घर लौट रही थी।
  • वारदात: अभियुक्तों ने घर छोड़ने का झांसा देकर बालिका को बाइक पर बैठाया और बरवाखाड़ के जंगल ले गए। वहां उसके साथ अशोभनीय हरकत की और जबरन कपड़े खींचने का प्रयास किया।
  • बचाव: बालिका के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

गिरफ्तारी और कार्रवाई:

कोन पुलिस ने मुस्तफा रजा (26 वर्ष) और सईदा हुसैन (18 वर्ष), निवासी टेवाटन को गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं और 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तारी टीम का नेतृत्व चौकी प्रभारी चाँचीकला लालजी यादव ने किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले