एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

सोनभद्र पुलिस का ‘वार ड्रिल’: दंगाइयों से निपटने के लिए चुर्क पुलिस लाइन में हुआ जोरदार अभ्यास

होली और रमजान पर 'हाई-अलर्ट': ड्रोन, टियर गैस और वाटर कैनन के साथ पुलिस ने परखी अपनी ताकत

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, March 1, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): आगामी होली और रमजान माह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोनभद्र पुलिस पूरी तरह ‘सजग और सतर्क’ मोड में है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आज पुलिस लाइन चुर्क के परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण (बलवा ड्रिल) का भव्य अभ्यास किया गया।

​अभ्यास की मुख्य विशेषताएं:

  • ​आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन: पुलिस बल ने एंटी-रायट गन, रबर बुलेट, अश्रु गैस के गोले और बॉडी प्रोटेक्टर जैसे दंगा निरोधी उपकरणों के साथ सजीव अभ्यास किया।
  • ​विशेष टीमों का गठन: ड्रिल के दौरान अलग-अलग टीमें बनाई गईं, जिनमें ड्रोन सर्विलांस टीम को आकाश से निगरानी, फ्रंटलाइन पार्टी को भीड़ नियंत्रण और पकड़-धकड़ टीम को उपद्रवियों की गिरफ्तारी का जिम्मा दिया गया।
  • ​त्वरित प्रतिक्रिया: अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने इमरजेंसी बैकअप, मेडिकल राहत और जल तोप (Water Cannon) टीम की सक्रियता का परीक्षण किया।

​कड़ा संदेश:

अभ्यास के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे संयम बरतते हुए विधिसम्मत कार्रवाई करें। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से कड़ाई से निपटा जाएगा। इस दौरान जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले