चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहराम - खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवकमां ने एक युवती को ठहराया बेटे की मौत का जिम्मेदार - अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण - नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहणचकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहराम - खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवकमां ने एक युवती को ठहराया बेटे की मौत का जिम्मेदार - अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण - नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण

​सोनभद्र: होली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को योगी सरकार का उपहार, सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को मिली राहत; विधायक सदर और जिलाधिकारी ने वितरित किए सांकेतिक चेक

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, March 1, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ₹1500 करोड़ की गैस रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लखनऊ के लोकभवन में आयोजित इस मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर, सोनभद्र में बड़ी संख्या में उपस्थित लाभार्थियों ने देखा।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:

  • बड़ी राहत: उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों के खातों में सब्सिडी की धनराशि भेजी गई है। इसका उद्देश्य महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाना और उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना है।
  • चेक वितरण: कार्यक्रम के उपरांत सदर विधायक श्री भूपेश चैबे, जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह, नपा अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद और सीडीओ जागृति अवस्थी ने लाभार्थियों को योजना के सांकेतिक चेक प्रदान किए।
  • महिला सशक्तिकरण: विधायक सदर ने कहा कि शासन की मंशा गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन और आर्थिक राहत देना है, जिससे मातृशक्ति का वास्तविक विकास हो सके।
  • लाभार्थियों का आभार: योजना का लाभ पाकर महिलाओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे होली के त्यौहार पर घरेलू बजट का बोझ कम होगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले