चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहराम - खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवकमां ने एक युवती को ठहराया बेटे की मौत का जिम्मेदार - अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण - नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहणचकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहराम - खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवकमां ने एक युवती को ठहराया बेटे की मौत का जिम्मेदार - अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण - नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण

आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, सेवा समाप्ति की दी चेतावनी

कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक: पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, March 1, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड निर्माण में धीमी गति पर कड़ा रुख अपनाया।

मुख्य निर्देश और सख्त कार्रवाई:

  • लक्ष्य में चूक तो नौकरी पर खतरा: जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिन सी0एच0ओ0 (CHO) और डी0पी0एम0 (DPM) द्वारा कार्ड बनाने में लापरवाही बरती जाएगी, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई के साथ-साथ सेवा समाप्ति भी की जा सकती है।
  • आईडी एक्टिवेशन: सभी सी0एच0ओ0 को तत्काल अपनी आईडी एक्टिवेट कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
  • विशेष कैंप का आयोजन: ग्राम और वार्ड स्तर पर विशेष अभियान और कैंप लगाकर पात्र लाभार्थियों की पहचान करने और कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

​जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि यह शासन की प्राथमिकता है और “हर पात्र परिवार तक स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ” पहुँचना अनिवार्य है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जगृति अवस्थी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पंकज राय समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले