यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, होली से पहले मिलेगी सैलरी - सोनभद्र: प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने परखी विकास और कानून-व्यवस्था की रफ्तार - सोनभद्र: 'पीड़ित केंद्रित न्याय प्रणाली' पर महामंथन, पद्मश्री सुनीता कृष्णन ने पुलिस को सिखाए संवेदनशीलता के गुर - सोनभद्र: 'मिशन शक्ति 5.0' के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, एसिड की दुकानों पर पुलिस का छापा - ​सोनभद्र: पन्नूगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तारयूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, होली से पहले मिलेगी सैलरी - सोनभद्र: प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने परखी विकास और कानून-व्यवस्था की रफ्तार - सोनभद्र: 'पीड़ित केंद्रित न्याय प्रणाली' पर महामंथन, पद्मश्री सुनीता कृष्णन ने पुलिस को सिखाए संवेदनशीलता के गुर - सोनभद्र: 'मिशन शक्ति 5.0' के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, एसिड की दुकानों पर पुलिस का छापा - ​सोनभद्र: पन्नूगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, होली से पहले मिलेगी सैलरी

​1 और 2 मार्च को छुट्टी के चलते शासन का बड़ा फैसला; 28 फरवरी को ही खाते में आएगा फरवरी का वेतन और पेंशन

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, February 25, 2026

सोनभद्र/लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने होली के त्यौहार को देखते हुए प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। विशेष सचिव महेंद्र कुमार भट्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस वर्ष होली के अवकाश के कारण फरवरी माह का वेतन और पेंशन निर्धारित तिथि से पहले ही दे दी जाएगी।

जल्द भुगतान का मुख्य कारण:

  • सार्वजनिक अवकाश: दिनांक 01 मार्च, 2026 को सामान्य अवकाश है।
  • होलिका दहन: दिनांक 02 मार्च, 2026 को होलिका दहन का सार्वजनिक अवकाश घोषित है।
  • समय पूर्व भुगतान: अवकाश के कारण बैंक और कोषागार बंद न हो जाएं, इसलिए राज्यपाल महोदय ने 28 फरवरी, 2026 को ही भुगतान करने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है।

किन्हें मिलेगा लाभ?

इस आदेश का लाभ निम्नलिखित श्रेणियों को मिलेगा:

  1. ​समस्त राज्य कर्मचारी।
  2. ​सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी।
  3. ​शहरी स्थानीय निकायों के कर्मी।
  4. ​कार्यप्रभारित कर्मचारी।
  5. ​उत्तर प्रदेश के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनर।

​विशेष सचिव ने समस्त जिलाधिकारियों और कोषाधिकारियों को इन आदेशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि होली से पहले सभी के खातों में धनराशि पहुंच सके।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले