एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का शुभारंभ - फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले फरार POS एजेंट को पकड़ने में थाना डभरा को मिली सफलता - सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश - चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहरामएम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का शुभारंभ - फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले फरार POS एजेंट को पकड़ने में थाना डभरा को मिली सफलता - सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश - चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहराम

महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कल सोनभद्र आगमन, विकास योजनाओं की करेंगी समीक्षा

कलेक्ट्रेट में सरदार पटेल वाटिका का लोकार्पण और जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटेंगी राज्यपाल

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, February 25, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 26 फरवरी, 2026 को निर्धारित है। तय कार्यक्रम के अनुसार, महामहिम का आगमन पुलिस लाइन चुर्क स्थित हेलीपैड पर होगा। अपने प्रवास के दौरान राज्यपाल महोदया विभिन्न विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं का जायजा लेंगी।

सरदार पटेल वाटिका का लोकार्पण और समीक्षा बैठक

महामहिम राज्यपाल कलेक्ट्रेट भवन पहुँचकर वहाँ नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल वाटिका का लोकार्पण करेंगी। इसके साथ ही वह वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का विधिवत शुभारंभ भी करेंगी। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेंगी।

प्रदर्शनी का अवलोकन और टीकाकरण कार्यक्रम

कलेक्ट्रेट के कार्यक्रमों के बाद राज्यपाल महोदया जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर का भ्रमण करेंगी। यहाँ विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा अपनी योजनाओं पर लगाई गई प्रदर्शनी का वह सूक्ष्म अवलोकन करेंगी। इसी क्रम में वह एच.पी.वी. (HPV) टीकाकरण कार्यक्रम में भी सम्मिलित होकर स्वास्थ्य सेवाओं का प्रोत्साहन बढ़ाएंगी।

आदिवासियों को पट्टा और लाभार्थियों को किट का वितरण

जनपद के आदिवासी समाज और पात्र लाभार्थियों के लिए यह भ्रमण विशेष रहने वाला है। महामहिम राज्यपाल द्वारा आदिवासियों को भूमि का पट्टा वितरण किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए किट और अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले