गांवों की ऊर्जा साथी बनेंगी सोलर दीदियां, 35 ग्रामीण महिलाओं को मिला तकनीकी प्रशिक्षण - हत्या का आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार : बेटा ही निकला अपने माँ का हत्यारा - जिलाधिकारी सरनीत कौर की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न - पानी टंकी की सुरक्षा में तैनात चौकीदार की दर्दनाक हत्या - विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर ठाकुरगंज में सम्मेलनगांवों की ऊर्जा साथी बनेंगी सोलर दीदियां, 35 ग्रामीण महिलाओं को मिला तकनीकी प्रशिक्षण - हत्या का आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार : बेटा ही निकला अपने माँ का हत्यारा - जिलाधिकारी सरनीत कौर की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न - पानी टंकी की सुरक्षा में तैनात चौकीदार की दर्दनाक हत्या - विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर ठाकुरगंज में सम्मेलन

सोनभद्र: ‘मिशन शक्ति 5.0’ ने बिखरे परिवारों में भरी खुशियों की मिठास; महिला थाने में 05 जोड़ों का हुआ मिलन

परिवार परामर्श केंद्र की पहल: आपसी मतभेद भुलाकर सात जन्मों का साथ निभाने को तैयार हुए दंपती

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 22, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। रिश्तों की कड़वाहट को भुलाकर परिवारों को जोड़ने की दिशा में जनपद की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है。 रविवार को ‘मिशन शक्ति अभियान 5.0’ के अंतर्गत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में थानाध्यक्ष सविता सरोज के नेतृत्व में टूटते रिश्तों को फिर से नया जीवन मिला。

संवाद से सुलझा विवाद

काउंसलिंग के दौरान कुल 08 पारिवारिक प्रकरण सुनवाई के लिए आए。 परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों की बातों को गहराई से सुना और उनके बीच की गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास किया。 पुलिस और परामर्शदाताओं की मेहनत का ही परिणाम रहा कि 05 प्रकरणों में दोनों पक्ष पुरानी बातें भुलाकर साथ रहने के लिए राजी हो गए。 इन जोड़ों ने एक-दूसरे की सहमति से सफलतापूर्वक सुलह-समझौता किया और फिर से दाम्पत्य जीवन की नई शुरुआत करने का संकल्प लिया。

अग्रिम तिथि पर होगी शेष मामलों की सुनवाई

शेष 03 मामलों में विवाद सुलझाने के लिए संवाद की प्रक्रिया जारी है, जिसके लिए अग्रिम तिथि निर्धारित की गई है。 पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले समय में इन परिवारों में भी शांति और सौहार्द स्थापित होगा。

महिलाओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध प्रशासन

सोनभद्र पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य केवल अपराध रोकना नहीं, बल्कि महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक पारिवारिक वातावरण प्रदान करना भी है。 संवाद के माध्यम से परिवारों को जोड़ना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है。

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले