सोनभद्र: रायपुर में 'पीस कमेटी' की बैठक के साथ होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण, अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी - ​सोनभद्र: विकास भवन में सरकारी योजनाओं की बरसी सौगात, 192 लाभार्थियों को मिला सीधा लाभ - सोनभद्र: मेगा विधिक शिविर में बरसी योजनाओं की सौगात, वंचितों को मिला हक - ​सोनभद्र: 'वोटर लिस्ट' में नाम जुड़वाने के लिए मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़, डीएम ने खुद पढ़वाई लिस्ट - सोनभद्र पुलिस का 'साइबर स्ट्राइक': ठगे गए ₹29,733 वापस पाकर खिल उठे पीड़ित के चेहरेसोनभद्र: रायपुर में 'पीस कमेटी' की बैठक के साथ होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण, अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी - ​सोनभद्र: विकास भवन में सरकारी योजनाओं की बरसी सौगात, 192 लाभार्थियों को मिला सीधा लाभ - सोनभद्र: मेगा विधिक शिविर में बरसी योजनाओं की सौगात, वंचितों को मिला हक - ​सोनभद्र: 'वोटर लिस्ट' में नाम जुड़वाने के लिए मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़, डीएम ने खुद पढ़वाई लिस्ट - सोनभद्र पुलिस का 'साइबर स्ट्राइक': ठगे गए ₹29,733 वापस पाकर खिल उठे पीड़ित के चेहरे

अनपरा: ‘खाकी’ की नसीहत—त्यौहारों पर सौहार्द बिगाड़ा तो खैर नहीं!

क्षेत्राधिकारी पिपरी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक; अफवाह और हुड़दंग पर सख्त एक्शन की चेतावनी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 22, 2026

सोनभद्र, अमान खान ब्यूरो चीफ। आगामी होली और रमजान के मद्देनजर जनपद में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। रविवार को अनपरा थाने में क्षेत्राधिकारी पिपरी, हर्ष पाण्डेय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें समाज के सभी वर्गों से त्यौहारों को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय ने दोटूक शब्दों में कहा कि त्यौहार खुशियों के लिए होते हैं, खलल डालने के लिए नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक या सांप्रदायिक पोस्ट साझा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हुड़दंगियों और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्त वैधानिक कार्रवाई करेगी।

जनता ने लिया शांति का संकल्प

इस गोष्ठी में स्थानीय धर्मगुरुओं, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक स्वर में प्रशासन को आश्वस्त किया कि अनपरा क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखा जाएगा। उपस्थित नागरिकों ने संकल्प लिया कि वे न केवल शांति बनाए रखेंगे, बल्कि पुलिस-प्रशासन का हर संभव सहयोग भी करेंगे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले