सिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याणसिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याण

​सोनभद्र: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर घायल, दबोचा

दुद्धी पुलिस की कार्रवाई: घेराबंदी देख तस्कर ने झोंका फायर, जवाबी गोलीबारी में पैर में लगी गोली

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 22, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत रविवार को दुद्धी पुलिस ने ₹25,000 के इनामी बदमाश सूरज चंद्रवंशी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी है।

रेलवे अंडरपास के पास हुई मुठभेड़

पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी विंढमगंज की ओर से दुद्धी आ रहा है। अमवार तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस को देख वह भागने लगा। ग्राम खजुरी के पास रेलवे अंडरपास के निकट मोटरसाइकिल फिसलने पर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त घायल हो गया।

तमंचा और बाइक बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त सूरज कुमार (22 वर्ष) विंढमगंज का निवासी है। उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा, कारतूस, एक मोटरसाइकिल और ₹1,150 नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पर गोवध निवारण और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले