सिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याणसिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याण

सोनभद्र: पुलिस अधीक्षक ने परखी कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण के लिए दिए कड़े निर्देश

सैनिक सम्मेलन और मासिक समीक्षा बैठक में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और आगामी त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर बनी रणनीति

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, February 21, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान एसपी ने जनपद की सुरक्षा व्यवस्था, लंबित मुकदमों और आगामी त्योहारों (होली, रमजान, ईद) की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की।

अपराध नियंत्रण और तकनीकी निगरानी पर जोर

गोष्ठी में पिछले तीन वर्षों के अपराध आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए एसपी ने निर्देश दिया कि 3 माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने टॉप-10 अपराधियों, गो-तस्करों और मादक पदार्थ माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के साथ-साथ गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्ती की प्रगति की भी समीक्षा की। साथ ही, साइबर फ्रॉड रिकवरी और IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया गया।

त्योहारों पर रहेगी पैनी नजर

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करने और शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कर्मियों की सुनी समस्याएं

सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मातहतों की समस्याओं (आवास, अवकाश, चिकित्सा और वेतन) को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने पुलिस बल को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने और ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले