"या हुसैन" की सदाओं के बीच सुपुर्दे खाक किए गए ताज़िए - छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित - ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान - पौआखाली नगर बाजार में दुकान से नकदी चोरी"या हुसैन" की सदाओं के बीच सुपुर्दे खाक किए गए ताज़िए - छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित - ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान - पौआखाली नगर बाजार में दुकान से नकदी चोरी

सोनभद्र: “यह रामभक्तों और सेवादारों की सरकार है” – पटवध में बोले मंत्री रामविचार नेताम

विधायक खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ के मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाकर जीता सबका दिल

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, January 16, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ ​सोनभद्र। जनपद के सदर विकासखंड स्थित पटवध के राजा बलदेव दास बिरला इंटर कॉलेज में गुरुवार को ‘ब्लॉक स्तरीय विधायक खेल महाकुंभ’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेता रामविचार नेताम ने दीप प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस दौरान खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत योग और खेल प्रतिभा को देखकर उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​”हम जनता के सेवादार हैं”
​अपने संबोधन में मंत्री रामविचार नेताम ने भावुक और प्रभावी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, “यह रामभक्तों की सरकार है और हम सभी इसके सेवादार हैं। एक सेवादार का परम धर्म गरीब, दीन-दुखियों, शोषितों और वंचितों की सेवा करना है। जहाँ-जहाँ हमारी सरकारें हैं, हमारी पार्टी के कार्यकर्ता इसी सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकारों की कार्यप्रणाली की सराहना की।

खेलों से सीखें आपसी सौहार्द
​अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा किए गए योग और वॉलीबॉल प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने कहा कि ये बच्चे देश के भावी कर्णधार हैं। उन्होंने खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि मैदान हमें आपसी सौहार्द और एकता सिखाता है। सोनभद्र की सीमा में प्रवेश के बाद हुए भव्य स्वागत पर उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
​कार्यक्रम का आरंभ आदिवासी नृत्य और संगीत के साथ हुआ, जिससे पूरा परिसर सांस्कृतिक रंग में डूब गया। नगरपालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

​इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

•​ पुष्पा नेताम
•​ भूपेश चौबे (सदर विधायक)
•​ जीत सिंह खरवार (उपाध्यक्ष,अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग)
•​ आलोक सिंह (ब्लॉक प्रमुख, चोपन)
•​ संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, दीपक दुबे, विकास मिश्रा, पुष्पा सिंह समेत भारी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले