सोनभद्र: ग्रामीण संपत्तियों का 'आधार' बनी घरौनी, विवादों से मिलेगी मुक्ति - सोनभद्र: निर्यातकों के लिए खुशखबरी, माल-भाड़े पर अनुदान की राशि हुई दोगुनी - सोनभद्र: पुलिस सेवा की नींव है प्रशिक्षण, अनुशासन से ही बनेंगे जिम्मेदार पुलिसकर्मी - एएसपी - सोनभद्र: एसपी ने घोरावल में कसी कमर, अर्दली रूम में विवेचकों की क्लास ली - सोनभद्र: पुलिस की संवेदनशीलता से घर लौटी 3 साल की मासूम, परिजनों की आँखों में आए खुशी के आँसूसोनभद्र: ग्रामीण संपत्तियों का 'आधार' बनी घरौनी, विवादों से मिलेगी मुक्ति - सोनभद्र: निर्यातकों के लिए खुशखबरी, माल-भाड़े पर अनुदान की राशि हुई दोगुनी - सोनभद्र: पुलिस सेवा की नींव है प्रशिक्षण, अनुशासन से ही बनेंगे जिम्मेदार पुलिसकर्मी - एएसपी - सोनभद्र: एसपी ने घोरावल में कसी कमर, अर्दली रूम में विवेचकों की क्लास ली - सोनभद्र: पुलिस की संवेदनशीलता से घर लौटी 3 साल की मासूम, परिजनों की आँखों में आए खुशी के आँसू

रॉबर्ट्सगंज: यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों पर चला चाबुक, 5 वाहन सीज

सड़क किनारे अवैध पार्किंग और रांग साइड ड्राइविंग पर पुलिस सख्त; जाम झाम से मुक्ति के लिए चलाया अभियान

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 20, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देश पर आज रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी यातायात कृष्ण कुमार शुक्ला के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले चालकों में हड़कंप मचा रहा।

कार्रवाई की मुख्य झलकियाँ:

  • सीज की गई गाड़ियाँ: बिना वैध दस्तावेजों के रांग साइड चल रही 01 पिकअप और 04 ऑटो को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।
  • अवैध स्टैंड पर कार्रवाई: बढ़ौली से सब्जी मंडी और धर्मशाला-वाराणसी सर्विस रोड पर अवैध रूप से सवारी भरने वाले ऑटो पर शिकंजा कसा गया। नगर पालिका द्वारा निर्धारित स्टैंड के बजाय सर्विस रोड पर गाड़ी खड़ी करने से लग रहे जाम को देखते हुए यह कदम उठाया गया।
  • बिना लाइसेंस पर सख्ती: चेकिंग के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी प्रवर्तन की कार्रवाई की गई।

पुलिस की अपील:

यातायात विभाग ने आमजन और वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थान से ही सवारी भरें और रांग साइड चलने से बचें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुगम और सुरक्षित बनी रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले