सोनभद्र: ग्रामीण संपत्तियों का 'आधार' बनी घरौनी, विवादों से मिलेगी मुक्ति - सोनभद्र: निर्यातकों के लिए खुशखबरी, माल-भाड़े पर अनुदान की राशि हुई दोगुनी - सोनभद्र: पुलिस सेवा की नींव है प्रशिक्षण, अनुशासन से ही बनेंगे जिम्मेदार पुलिसकर्मी - एएसपी - सोनभद्र: एसपी ने घोरावल में कसी कमर, अर्दली रूम में विवेचकों की क्लास ली - सोनभद्र: पुलिस की संवेदनशीलता से घर लौटी 3 साल की मासूम, परिजनों की आँखों में आए खुशी के आँसूसोनभद्र: ग्रामीण संपत्तियों का 'आधार' बनी घरौनी, विवादों से मिलेगी मुक्ति - सोनभद्र: निर्यातकों के लिए खुशखबरी, माल-भाड़े पर अनुदान की राशि हुई दोगुनी - सोनभद्र: पुलिस सेवा की नींव है प्रशिक्षण, अनुशासन से ही बनेंगे जिम्मेदार पुलिसकर्मी - एएसपी - सोनभद्र: एसपी ने घोरावल में कसी कमर, अर्दली रूम में विवेचकों की क्लास ली - सोनभद्र: पुलिस की संवेदनशीलता से घर लौटी 3 साल की मासूम, परिजनों की आँखों में आए खुशी के आँसू

​सोनभद्र: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, गिट्टी लदा हाइवा सीज, एक गिरफ्तार

ओबरा पुलिस और खान विभाग की संयुक्त छापेमारी; बग्गा नाला के पास पकड़ा गया अवैध परिवहन

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 20, 2026

ओबरा (सोनभद्र), अमान खान ब्यूरो चीफ:

​पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज ओबरा पुलिस और खान विभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार और खान निरीक्षक अतुल दुबे की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक अवैध गिट्टी लदे हाइवा को पकड़ा।

कार्रवाई का विवरण:

  • बरामदगी: बग्गा नाला के पास वाहन संख्या UP64CT2945 (हाइवा) को रोका गया, जिसमें लगभग 25 घन मीटर अवैध गिट्टी लदी थी।
  • गिरफ्तारी: मौके से सह-चालक संदीप पाल (निवासी घोरावल) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य चालक मनोज पाल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
  • मुकदमा दर्ज: खान निरीक्षक की तहरीर पर थाना ओबरा में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

इन पर भी होगी कार्रवाई:

पुलिस ने वाहन स्वामी और ‘सोनभद्र माइनिंग वर्क्स’ के मालिक के विरुद्ध भी विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है।

पुलिस की चेतावनी: जनपद में अवैध खनन और परिवहन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले