चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवालचूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

सोनभद्र: बीच सड़क बर्थडे मनाकर हुड़दंग काटना पड़ा भारी, 6 गिरफ्तार, 5 बाइक सीज

पन्नूगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कसा शिकंजा, फरार 3 आरोपियों की तलाश जारी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, February 18, 2026

पन्नूगंज (सोनभद्र), अमान खान ब्यूरो चीफ: जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पन्नूगंज पुलिस ने आज हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

क्या था मामला?

पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भुसौलिया मैरा पाण्डेय ग्राउंड में कुछ युवक मोटरसाइकिलों पर केक काटकर शोर-शराबा कर रहे हैं और शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह की टीम ने मौके पर दबिश दी।

पुलिसिया कार्रवाई की मुख्य बातें:

  • गिरफ्तारी: मौके से शांति भंग करने के आरोप में 06 अभियुक्तों (शिवानन्द, अजीत, पियूष, जयप्रकाश, सुरेश और विशाल) को हिरासत में लेकर धारा 170/126/135 BNSS के तहत न्यायालय भेजा गया।
  • वाहन सीज: हुड़दंग में इस्तेमाल की जा रही 05 मोटरसाइकिलों को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।
  • फरार आरोपी: मौके से भागे 3 अन्य युवकों (सूर्यनाथ, शशिकांत और विशाल) के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस टीम: इस सफल कार्रवाई में प्र.नि. कुमुद शेखर सिंह के साथ कांस्टेबल शिवशंकर, मुकेश कुमार, ओमप्रकाश और महिला कांस्टेबल ममता यादव शामिल रहीं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले