अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

सोनभद्र पुलिस का तेल माफिया पर ‘डबल एक्शन’, चोपन और अनपरा में छापेमारी कर दबोचे गए तस्कर

SP के निर्देशन में अवैध डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ा प्रहार; भारी मात्रा में ईंधन और उपकरण बरामद

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, January 16, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ ​सोनभद्र। जनपद में अवैध तेल कालाबाजारी के फलते-फूलते कारोबार को जड़ से उखाड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पुलिस ने “डबल एक्शन” मोड में बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 14.01.2026 को पुलिस की टीम ने चोपन और अनपरा थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर अवैध तेल तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त किया।

​ चोपन पुलिस की कार्रवाई: गुरमुरा में पकड़ा गया टैंकर और तस्कर
​अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण में चोपन पुलिस ने गुरमुरा क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से बिहार निवासी राम आशीष कुमार और स्थानीय युवक मनीष कुमार को गिरफ्तार किया।

•​ बरामदगी: पुलिस ने मौके से एक टैंकर (CG12AQ3258), 120 लीटर अवैध डीजल, 20 लीटर पेट्रोल, मोटर पंप और भारी मात्रा में खाली ड्रम बरामद किए।

•​ फरार अभियुक्त: इस मामले में मुख्य आरोपी सोनू जायसवाल मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।

​ अनपरा पुलिस की कार्रवाई: बैरपान में डीजल का जखीरा बरामद
​क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में अनपरा पुलिस ने बैरपान क्षेत्र में अवैध तेल कारोबारियों के ठिकाने पर दबिश दी। यहाँ से पुलिस ने अमरेश यादव नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

•​ बरामदगी: छापेमारी में कुल 230 लीटर अवैध डीजल (ड्रम और जर्केन में) और पाइप बरामद किए गए।

•​ फरार अभियुक्त: यहाँ भी जगत यादव नामक एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

​गैंगेस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
​सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अवैध कारोबार के लिए कोई स्थान नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यकता पड़ने पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले