अवैध रूप से कक्षा 11-12 चलाने पर विद्यालय पर एक लाख का जुर्माना - ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कोर्ट में आने पर विवाद, बार काउंसिल ने मांग ली प्रैक्टिस डिटेल, वकालत पर उठे सवाल - UP के 22 जिलों में कुदरत का रौद्र रूप, तूफान-बारिश से 111 की मौत, CM Yogi का आदेश- युद्धस्तर पर हो Relief Work - एक्शन नहीं लिया तो अराजकता फैलेगी, केजरीवाल समेत 5 AAP नेताओं के खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी - बड़ी खबर: आरटीआई कार्यकर्ता को फंसाने के लिए 'गाय तस्करी' का झूठा आरोप, राष्ट्रपति से गुहारअवैध रूप से कक्षा 11-12 चलाने पर विद्यालय पर एक लाख का जुर्माना - ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कोर्ट में आने पर विवाद, बार काउंसिल ने मांग ली प्रैक्टिस डिटेल, वकालत पर उठे सवाल - UP के 22 जिलों में कुदरत का रौद्र रूप, तूफान-बारिश से 111 की मौत, CM Yogi का आदेश- युद्धस्तर पर हो Relief Work - एक्शन नहीं लिया तो अराजकता फैलेगी, केजरीवाल समेत 5 AAP नेताओं के खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी - बड़ी खबर: आरटीआई कार्यकर्ता को फंसाने के लिए 'गाय तस्करी' का झूठा आरोप, राष्ट्रपति से गुहार

​अवैध खनन और परिवहन पर जिलाधिकारी सख्त, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी

कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक: डीएम बी.एन. सिंह ने दिए अवैध आरा मशीनों और बिना परमिट वाहनों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, February 17, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)| जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अवैध खनन पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

नदियों और वन क्षेत्रों पर विशेष नजर:

डीएम ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि थाना क्षेत्रों में नदियों के जल स्तर और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए। यदि कहीं भी अवैध खनन मिलता है, तो संबंधित थानाध्यक्ष के विरुद्ध भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, वन विभाग को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्रों में निरंतर अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों को रोकें।

परिवहन नियमों के उल्लंघन पर FIR:

अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी ने कहा कि बिना वैध प्रपत्रों के खनिज ले जाने वाले वाहनों को तत्काल जब्त कर जुर्माना लगाया जाए। विशेष रूप से नंबर प्लेट बदलकर परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध न केवल भारी जुर्माना लगेगा, बल्कि उनके खिलाफ प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज कराई जाएगी।

अवैध आरा मशीनों पर कार्रवाई:

बैठक में अवैध आरा मशीनों के संचालन पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देश दिया कि वे जिले में संचालित वैध लाइसेंस वाली मशीनों की सूची उपलब्ध कराएं और अवैध रूप से चल रही मशीनों के खिलाफ तत्काल ध्वस्तीकरण व जब्ती की कार्रवाई करें।

​इस बैठक में ज्येष्ठ खान अधिकारी श्री कमल कश्यप, डीएफओ राबर्ट्सगंज, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री रणधीर मिश्रा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले