सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)| उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के तत्वावधान में सोमवार को ओबरा स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज में जनपद सोनभद्र के 27 हज यात्रियों के लिए विशेष टीकाकरण और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य जाँच और टीकाकरण:
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में डॉ. आलोक सहाय के नेतृत्व वाली मेडिकल टीम ने सभी जायरीनों का टीकाकरण किया। शिविर के दौरान यात्रियों के ब्लड प्रेशर और शुगर की जाँच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी जारी किए गए। टीम में श्रीमती आकांक्षा, मो. नसीम शाह और श्रीमती सीमा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।
हज यात्रा का प्रशिक्षण:
हज प्रशिक्षक नज्म अली ने यात्रियों को सफर से जुड़ी बारीकियों और धार्मिक प्रक्रियाओं का विस्तार से प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम की व्यवस्था ओबरा जामा मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद असलम और इंतजामिया कमेटी के सचिव राज अली अंसारी द्वारा की गई।
इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, इंतजामिया कमेटी के सदर हुसैन वहीदी, नायाब सदर मोहम्मद अली सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






