नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - आरक्षण के मुद्दे पर 101 दिनों की संकल्प यात्रा निकालेगी VIP, मुकेश सहनी ने संजय निषाद पर साधा निशाना..... - गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाजनाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - आरक्षण के मुद्दे पर 101 दिनों की संकल्प यात्रा निकालेगी VIP, मुकेश सहनी ने संजय निषाद पर साधा निशाना..... - गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाज

महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर ‘शिवद्वार’ में सुरक्षा ऑडिट

सोनभद्र: सीओ राहुल पाण्डेय ने परखी व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सीसीटीवी से नजर

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 15, 2026

सोनभद्र (घोरावल) अमान खान ब्यूरो चीफ। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम शुरू कर दिए हैं। शनिवार को क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय ने प्रसिद्ध शिवद्वार मंदिर परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया।

​निरीक्षण के दौरान सीओ ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रवेश-निकास द्वार, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा में तैनात पुलिस बल श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करें और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखें।

सुरक्षा के खास इंतजाम:

  • सतत निगरानी: मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी से हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
  • शांति समिति की बैठकें: पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारियों द्वारा धर्मगुरुओं और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ समन्वय बैठकें की जा रही हैं।
  • महिला सुरक्षा: भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती और उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले