स्काउट प्रशिक्षण में शुभम और रामरक्षा ने फहराया परचम - मतदाता सूची से नाम कटने का खतरा, सपा कार्यकर्ताओं ने बूथों पर संभाला मोर्चा - महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर 'शिवद्वार' में सुरक्षा ऑडिट - थाना समाधान दिवस: 151 में से 98 मामलों का मौके पर निस्तारण - मिशन शक्ति 5.0: सोनभद्र पुलिस ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुरस्काउट प्रशिक्षण में शुभम और रामरक्षा ने फहराया परचम - मतदाता सूची से नाम कटने का खतरा, सपा कार्यकर्ताओं ने बूथों पर संभाला मोर्चा - महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर 'शिवद्वार' में सुरक्षा ऑडिट - थाना समाधान दिवस: 151 में से 98 मामलों का मौके पर निस्तारण - मिशन शक्ति 5.0: सोनभद्र पुलिस ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर

अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹17 हजार से अधिक वापस कराए

सोनभद्र: UPI फ्रॉड का शिकार हुए युवक की मेहनत की कमाई बैंक खाते में लौटी, पुलिस की प्रशंसा

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 15, 2026

अनपरा (सोनभद्र) अमान खान ब्यूरो चीफ। थाना अनपरा की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक से हुई साइबर ठगी की पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। पीड़ित आयूष कुमार, निवासी महावीर कॉलोनी ने नवंबर 2025 में अज्ञात व्यक्ति द्वारा UPI के माध्यम से ₹17,835 की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

ऐसे हुई रिकवरी: पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर थाना अनपरा की साइबर टीम ने पोर्टल के माध्यम से संबंधित खातों में धनराशि को ‘होल्ड’ कराया। इसके बाद बैंक से ई-मेल पत्राचार और साक्ष्य प्रस्तुत कर पूरी रकम सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस करा दी गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित ने अनपरा पुलिस का आभार जताया।

पुलिस की अपील:

प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी (OTP) और अनजान लिंक किसी से साझा न करें। साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

रिकवरी टीम: प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय एवं हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले