चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवालचूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

​डीएम ने परखा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, दिए कड़े निर्देश

सोनभद्र: पात्र मतदाता न छूटें, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के भरवाएं फॉर्म-6

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 15, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने शनिवार को जनपद में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सहिजन खुर्द और उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन कला के बूथों का औचक निरीक्षण किया।

​डीएम ने बीएलओ (BLO) से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन और नोटिस के माध्यम से की जा रही सुनवाई की प्रगति जानी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि:

  • कोई पात्र न छूटे: 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हर युवा का फॉर्म-6 भरवाकर नाम सूची में दर्ज किया जाए।
  • कोटेदारों का सहयोग: जागरूकता के लिए कोटेदारों की मदद ली जाए ताकि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत पंजीकरण हो सके।
  • समयबद्ध निस्तारण: ईआरओ द्वारा जारी नोटिस और प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण पारदर्शी तरीके से तय समय सीमा में किया जाए।

​निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले