टेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापन - रि-नीट परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न - अवैध गांजा परिवहन में सक्ती पुलिस की बड़ी सफलताः- एक करोड़ पैतालीस लाख मूल्य का 02 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त करने में मिली सफलता। - ठाकुरगंज प्रखंड में चल रहे सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आज तीसरा और अंतिम दिन - नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारटेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापन - रि-नीट परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न - अवैध गांजा परिवहन में सक्ती पुलिस की बड़ी सफलताः- एक करोड़ पैतालीस लाख मूल्य का 02 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त करने में मिली सफलता। - ठाकुरगंज प्रखंड में चल रहे सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आज तीसरा और अंतिम दिन - नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बभनी पुलिस ने गो-तस्करों पर कसा शिकंजा, एक गिरफ्तार, चार गोवंश मुक्त

जंगल के रास्ते क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे थे पशु, चकबगदरी सानी तिराहे के पास हुई कार्रवाई

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Thursday, February 12, 2026

बभनी (सोनभद्र)अमान खान ब्यूरो चीफ। जनपद में गोवध और पशु क्रूरता के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बभनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार गोवंश बरामद किए हैं। इस दौरान दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर जंगल की ओर भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना बभनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध रूप से पशुओं को क्रूरता पूर्वक ले जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव की टीम ने चकबगदरी सानी तिराहे के पास घेराबंदी की।

मोटरसाइकिल छोड़ भागे तस्कर

पुलिस टीम ने देखा कि जंगल की ओर से एक व्यक्ति पैदल और दो अन्य मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बैल, एक गाय और एक बछिया को बेरहमी से पीटते हुए ले जा रहे थे। पुलिस को देख मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपी वाहन छोड़कर जंगल में भाग निकले। घेराबंदी कर पुलिस ने एक आरोपी बाबूलाल अगरिया (51 वर्ष), निवासी चकबगदरी सानी को मौके पर ही दबोच लिया।

विधिक कार्रवाई और बरामदगी

पुलिस ने मौके से 01 मोटरसाइकिल (UP64 AS 1292) और 04 गोवंश बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

इस सफल कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह और हेड कांस्टेबल रामअशीष यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोवंश तस्करी और क्रूरता के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले