अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

सोनभद्र: खुद को ‘फिल्म प्रोड्यूसर’ बताकर पुलिस और प्रशासन पर रौब झाड़ने वाले लॉरेंस एंथोनी के खिलाफ मोर्चा

​IGRS के जरिए पुलिस अधीक्षक से शिकायत; मुख्यमंत्री के नाम के दुरुपयोग और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 9, 2026

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)अमान खान ब्यूरो चीफ: जनपद में ‘समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन’ के जिला सचिव का पद ओढ़कर सरकारी तंत्र को चुनौती देने वाले लॉरेंस एंथोनी नामक व्यक्ति के खिलाफ अब कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को एक शिकायती पत्र भेजकर आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में FIR दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की गई है।

​ऑडियो साक्ष्य के जरिए खुला ‘रौब’ का कच्चा चिट्ठा

शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि सवेरा होटल के पास रहने वाला लॉरेंस एंथोनी खुद को कानून से ऊपर मानता है। वायरल ऑडियो साक्ष्यों के हवाले से कहा गया है कि वह माननीय मुख्यमंत्री के नाम का दुरुपयोग कर पुलिस और प्रशासन को अपनी मुट्ठी में होने का दावा करता है। वह खुलेआम यह डींगें हांकता है कि जिले के आला पुलिस अधिकारी उसके प्रभाव में हैं।

​रेलवे कर्मचारियों और सरकारी अफसरों को धमकाने का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी लॉरेंस रेलवे के TTI और अन्य चेकिंग अधिकारियों को ‘नौकर-चाकर’ कहकर संबोधित करता है। खुद को ‘पूर्व सांसद प्रत्याशी’ बताकर वह सरकारी कर्मचारियों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है ताकि जुर्माना या कानूनी प्रक्रिया से बच सके।

​फर्जी पहचान और जालसाजी का शक

प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख है कि आरोपी स्वयं को ‘अंतरराष्ट्रीय फिल्म प्रोड्यूसर’ और ‘गौ रक्षा का महामंत्री’ बताकर जनता में भय पैदा करता है। उसकी संदिग्ध आय और ‘लैंड डीलिंग’ के धंधों की भी गहन जांच की मांग की गई है ताकि किसी बड़ी धोखाधड़ी को रोका जा सके।

​पुलिस अधीक्षक से की गई ये प्रमुख मांगें:

  • ​FIR दर्ज हो: धोखाधड़ी, मानहानि और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए।
  • ​गहन जांच: आरोपी के कथित फिल्म प्रोडक्शन और जमीन के कारोबार की जांच हो।
  • ​गिरफ्तारी: पुलिस की छवि धूमिल करने और मुख्यमंत्री कार्यालय के नाम का दुरुपयोग करने पर आरोपी को जेल भेजा जाए।

​सोनभद्र पुलिस की निष्पक्ष कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए शिकायतकर्ता ने ऑडियो और फोटो साक्ष्य भी संलग्न किए हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस ‘हाई-प्रोफाइल’ खुद को बताने वाले व्यक्ति पर क्या कार्रवाई करता है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले