शादी की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा: टेंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में पलटा, 10 घायल; चार को लोहिया अस्पताल रेफर - टेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापन - रि-नीट परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न - अवैध गांजा परिवहन में सक्ती पुलिस की बड़ी सफलताः- एक करोड़ पैतालीस लाख मूल्य का 02 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त करने में मिली सफलता। - ठाकुरगंज प्रखंड में चल रहे सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आज तीसरा और अंतिम दिनशादी की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा: टेंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में पलटा, 10 घायल; चार को लोहिया अस्पताल रेफर - टेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापन - रि-नीट परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न - अवैध गांजा परिवहन में सक्ती पुलिस की बड़ी सफलताः- एक करोड़ पैतालीस लाख मूल्य का 02 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त करने में मिली सफलता। - ठाकुरगंज प्रखंड में चल रहे सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आज तीसरा और अंतिम दिन

सोनभद्र पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार: 2 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

प्रतिदिन बेचता था 70 पुड़िया; डिबुलगंज पुलिया के पास से अनपरा पुलिस ने दबोचा, मुख्य सप्लायर फरार

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 9, 2026

अनपरा (सोनभद्र),अमान खान ब्यूरो चीफ: जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अनपरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 10 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर डिबुलगंज में कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस टीम ने रविवार रात करीब 01:57 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर डिबुलगंज डी-प्लांट पुलिया के पास छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मनोज कुमार (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन की खेप बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्त मनोज कुमार ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पिछले दो वर्षों से हेरोइन की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने का काम कर रहा है। उसने स्वीकार किया कि वह प्रतिदिन करीब 60 से 70 पुड़िया बेच देता है और प्रत्येक पुड़िया की कीमत 250 रुपये वसूलता है।

मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस

पकड़े गए तस्कर ने बताया कि उसे हेरोइन की सप्लाई “रोहन उर्फ चिंटू” नामक व्यक्ति करता है, जिसके बाद दोनों मिलकर इसे खपाते हैं। फिलहाल मुख्य सप्लायर फरार है, जिसे पुलिस ने वांछित घोषित कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल:

  • प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना अनपरा
  • उ0नि0 संतोष कुमार सिंह (चौकी प्रभारी रेनूसागर)
  • ​हे0का0 रामाश्रय यादव, विजय कुमार यादव एवं कांस्टेबल पवन व अजीत यादव

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले