उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहाउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहा

शोक समाचार: जन अधिकार पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह मौर्य का निधन, पार्टी में शोक की लहर

जन अधिकार पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह मौर्य का हार्ट अटैक से निधन

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, January 14, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ (राबर्ट्सगंज): जन अधिकार पार्टी के संस्थापक सदस्य और जिला संगठन मंत्री लक्ष्मण सिंह मौर्य (68 वर्ष) का मंगलवार को वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति
जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लक्ष्मण सिंह मौर्य पार्टी के उन स्तंभों में से थे, जिन्होंने संगठन को सींचने का काम किया। वे मृदुभाषी, मिलनसार और एक समर्पित समाजसेवी थे। उनकी गिनती पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा और सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के बेहद करीबियों में होती थी। उनके जाने से पार्टी को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है।

कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
निधन की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके इमीलियाडीह स्थित आवास पर पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे:

  • सुमंत सिंह मौर्य (मंडल प्रभारी, वाराणसी)
  • आदित्य मौर्य (जिलाध्यक्ष, सोनभद्र)
  • किरन कुशवाहा (मंडल प्रभारी, महिला प्रकोष्ठ)
  • रविरंजन शाक्य (जिला महासचिव)
  • मनोज मौर्य व विनोद कुमार मौर्य (विधानसभा अध्यक्ष)
  • बलिराम मौर्य (प्रधान), राकेश मौर्य, सुरेश मौर्य, राम आशीष पासवान, रुस्तम भारती, जोगेंद्र सिंह, रामराज बिंद और अन्य कार्यकर्ता।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले