अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

सोनभद्र: फर्जी पत्रकारिता की आड़ में संदिग्ध गतिविधियों का खेल, बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस का एक्शन: "थाना प्रभारी कर्मा को सौंपी गई जांच की कमान"

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 8, 2026

सोनभद्र ब्यूरो। जिले में पत्रकारिता के नाम पर कथित रूप से चल रहे फर्जीवाड़े और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ बजरंग दल (राष्ट्र रक्षक) ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन द्वारा सोशल मीडिया और लिखित माध्यम से की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए सोनभद्र पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

​ क्या है पूरा मामला?
​बजरंग दल ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग मीडिया के नाम का दुरुपयोग कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। संगठन का दावा है कि फर्जी पत्रकारिता की आड़ में लोगों को डराने-धमकाने का काम किया जा रहा है, जिससे वास्तविक पत्रकारिता की छवि धूमिल हो रही है।

​पुलिस की कार्रवाई
​बजरंग दल द्वारा ट्विटर (X) पर उत्तर प्रदेश पुलिस और सोनभद्र पुलिस को टैग कर की गई शिकायत पर त्वरित प्रतिक्रिया मिली है। सोनभद्र पुलिस के आधिकारिक हैंडल से जानकारी दी गई कि:

​ “संदर्भित प्रकरण के सम्बन्ध में थाना प्रभारी कर्मा को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।“

​ संगठन ने जताया आभार
​पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लिए जाने पर बजरंग दल ने खुशी जाहिर की है। संगठन के प्रतिनिधि ने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई है कि थाना प्रभारी कर्मा द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और फर्जी पत्रकारों के नाम पर अवैध वसूली या डराने-धमकाने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

​इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में उन लोगों में हड़कंप मचा हुआ है जो बिना किसी वैध प्रमाण पत्र के खुद को मीडियाकर्मी बताकर रौब झाड़ते हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले