नरेन्द्र मोदी ने 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित किया - नरेन्‍द्र मोदी 13 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे - घर के बाहर चार्जिंग पर लगा ई रिक्शा हुआ चोरी, कार्यवाही को भटक रहा बुजुर्ग - राबर्ट्सगंज में सजेगी कव्वाली की महफिल: उर्स हजरत अब्दुर्रहीम शाह बाबा का सालाना जलसा 13 को - हजरत सैयद मीरान शाह बाबा का सालाना उर्स स्थगितनरेन्द्र मोदी ने 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित किया - नरेन्‍द्र मोदी 13 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे - घर के बाहर चार्जिंग पर लगा ई रिक्शा हुआ चोरी, कार्यवाही को भटक रहा बुजुर्ग - राबर्ट्सगंज में सजेगी कव्वाली की महफिल: उर्स हजरत अब्दुर्रहीम शाह बाबा का सालाना जलसा 13 को - हजरत सैयद मीरान शाह बाबा का सालाना उर्स स्थगित

सोनभद्र: पुलिस अधीक्षक ने परेड की ली सलामी, ‘कॉप ऑफ द मंथ’ से सम्मानित हुए जांबाज सिपाही

चुर्क पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन; दंगा नियंत्रण और अनुशासन का परखा गया दम

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, February 7, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। जनपद में पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को रिज़र्व पुलिस लाइन चुर्क में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा ने परेड की सलामी ली और पुलिस बल की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।

दंगा नियंत्रण और तकनीकी उपकरणों की जांच

​परेड के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सामूहिक दौड़ कराई गई। एसपी ने थानों से आए UP-112 और पीआरवी वाहनों की तकनीकी जांच की। उन्होंने वाहनों में मौजूद सुरक्षा उपकरणों, संचार प्रणालियों और इमरजेंसी गियर के रखरखाव को लेकर तैनात कर्मियों से सवाल-जवाब किए और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

क्वार्टर गार्द का निरीक्षण और सतर्कता के निर्देश

​पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्द पर गार्द रजिस्टर की प्रविष्टियों का अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को Active Policing और 24 घंटे सतर्क रहने की हिदायत दी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया (Quick Response) सुनिश्चित की जा सके।

इन जांबाज पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

​कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘कॉप ऑफ द मंथ’ सम्मान रहा। गुमशुदा और लापता बालिकाओं की प्रभावी ढंग से खोजबीन कर उन्हें सकुशल बरामद करने वाले दो पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया:

  1. धनन्जय यादव (मुख्य आरक्षी, एएचटीयू, सोनभद्र)
  2. अनुराग शुक्ला (आरक्षी, विशेष किशोर पुलिस इकाई, सोनभद्र)

​एसपी अभिषेक वर्मा ने सम्मानित कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा ही पुलिस की असली पहचान है। उन्होंने पूरी फोर्स को जनसेवा के भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले