गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता: गीता विश्वकर्मा

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सर्किट हाउस में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, February 4, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना जैसी अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं।

​माननीय सदस्य ने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन प्रकरणों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी स्तर पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही होगी।

साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

जनसुनवाई के दौरान श्रीमती विश्वकर्मा ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और इंटरनेट के बढ़ते दौर में सतर्कता जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी आपात स्थिति में 1090, 112, 1930 (साइबर हेल्पलाइन) और 181 जैसे नंबरों का निडर होकर उपयोग करें।

​इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले