अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

फरियादियों की बात, एसपी के साथ: जनता दर्शन में शिकायतों का होगा ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दी नसीहत- पीड़ितों को न दौड़ाएं, संवेदनशीलता के साथ करें निस्तारण

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, February 4, 2026

​सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। जनपद में पुलिस और जनता के बीच के संवाद को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस कार्यालय में ‘जनता दर्शन’ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दूर-दराज के क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को न केवल धैर्यपूर्वक सुना, बल्कि संबंधित अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश भी दिए।

​संवेदनशीलता और पारदर्शिता पर जोर

जनता दर्शन के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, धोखाधड़ी और गुमशुदगी जैसे गंभीर मामले सामने आए। एसपी ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का अवलोकन करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी फरियादी को न्याय के लिए अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें और जो मामले त्वरित कार्यवाही के योग्य हैं, उनमें तत्काल एक्शन लिया जाए।

​पुलिस-जन संवाद होगा सशक्त

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता दर्शन का मुख्य उद्देश्य आम आदमी की आवाज को सीधे सुनना और पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निस्तारण ऐसा होना चाहिए जिससे पीड़ित व्यक्ति संतुष्ट हो और उसे लगे कि कानून के दायरे में उसकी मदद की गई है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले