हर घर हर गली रोशनी से जगमगा उठी ग्राम प्रधान की चारों तरफ हो रही है प्रशंसा - राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं - अमित कुमार सिंह ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की - द्रौपदी मुर्मु ने एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की - बारात से घर बापस लौटते समय शिक्षक की सड़क हादसे में मौत होने से शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहरामहर घर हर गली रोशनी से जगमगा उठी ग्राम प्रधान की चारों तरफ हो रही है प्रशंसा - राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं - अमित कुमार सिंह ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की - द्रौपदी मुर्मु ने एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की - बारात से घर बापस लौटते समय शिक्षक की सड़क हादसे में मौत होने से शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम

मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 9 फरवरी से, सोनभद्र में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्र

सीसीटीवी और वेबकास्टिंग की निगरानी में होगी मुंशी, मौलवी और आलिम की परीक्षा; सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, February 4, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित वर्ष 2026 की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षाएं आगामी 09 फरवरी से 14 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि जनपद में परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

जनपद में कुल 03 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं:

  1. ​राजा शारदा महेश इण्टर कालेज, रावर्ट्सगंज।
  2. ​राजकीय इण्टर कालेज, दुद्धी।
  3. ​कादरिया गर्ल्स कालेज (निस्वा), मल्देवा, दुद्धी (स्वकेन्द्र)।

परीक्षा का समय और परीक्षार्थी

  • मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी): इसमें कुल 133 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनकी परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक तीनों केंद्रों पर होगी।
  • आलिम (सीनियर सेकेंडरी): इसमें 39 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इनकी परीक्षा द्वितीय पाली में अपरान्ह 2:00 बजे से 5:00 बजे के बीच केवल राजकीय इण्टर कालेज, दुद्धी केंद्र पर संपन्न होगी।

कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सचल दल, आंतरिक निरीक्षण दस्ते और सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। पूरी परीक्षा प्रक्रिया सीसीटीवी और वेबकास्टिंग की सीधी निगरानी में रहेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नकल की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षार्थी विस्तृत समय-सारणी मदरसा पोर्टल से भी प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले