नरेन्द्र मोदी ने 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित किया - नरेन्‍द्र मोदी 13 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे - घर के बाहर चार्जिंग पर लगा ई रिक्शा हुआ चोरी, कार्यवाही को भटक रहा बुजुर्ग - राबर्ट्सगंज में सजेगी कव्वाली की महफिल: उर्स हजरत अब्दुर्रहीम शाह बाबा का सालाना जलसा 13 को - हजरत सैयद मीरान शाह बाबा का सालाना उर्स स्थगितनरेन्द्र मोदी ने 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित किया - नरेन्‍द्र मोदी 13 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे - घर के बाहर चार्जिंग पर लगा ई रिक्शा हुआ चोरी, कार्यवाही को भटक रहा बुजुर्ग - राबर्ट्सगंज में सजेगी कव्वाली की महफिल: उर्स हजरत अब्दुर्रहीम शाह बाबा का सालाना जलसा 13 को - हजरत सैयद मीरान शाह बाबा का सालाना उर्स स्थगित

​सोनभद्र को 2027 तक बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प; 5 फरवरी को बड़ी कार्यशाला

कलेक्ट्रेट सभागार में वी.वी. गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान के विशेषज्ञों की मौजूदगी में तैयार होगी रणनीति

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, February 4, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): जनपद सोनभद्र को वर्ष 2027 तक पूरी तरह से बाल श्रम मुक्त बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन और श्रम विभाग ने कमर कस ली है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु आगामी 05 फरवरी, 2026 को प्रातः 10:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर के अधिकारी करेंगे अध्यक्षता

उप श्रमायुक्त (पिपरी) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस कार्यशाला की अध्यक्षता वी.वी. गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान, नोएडा एवं श्रम विभाग मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे। कार्यशाला का मुख्य एजेंडा बाल श्रम उन्मूलन के लिए तैयार की गई विशेष कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा करना और इसके प्रभावी कार्यान्वयन की रूपरेखा तय करना है।

स्टेकहोल्डर्स की भूमिका पर होगा विमर्श

इस आयोजन में बाल श्रम के पूर्ण खात्मे और रेस्क्यू किए गए बच्चों के पुनर्वासन (Rehabilitation) के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से:

  • ​श्रम एवं शिक्षा विभाग
  • ​महिला एवं बाल विकास विभाग
  • ​पुलिस प्रशासन
  • ​स्वैच्छिक संगठन (NGOs) और सामाजिक संस्थाएं

​इन सभी विभागों के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, ताकि आपसी समन्वय से जनपद को बाल श्रम की कुप्रथा से आजादी दिलाई जा सके।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले