अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

रात के अंधेरे में चल रहा था बालू का खेल, वन विभाग का अचानक छापा

—कनहर नदी किनारे ट्रैक्टर जब्त, मचा हड़कंप

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, January 14, 2026

विंढमगंज, अमान खान ब्यूरो चीफ (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन पर लगाम कसते हुए वन विभाग ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। कनहर नदी एवं मलीया नदी से लंबे समय से रात के अंधेरे से लेकर सुबह तक ट्रैक्टरों के जरिए धड़ल्ले से अवैध बालू खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग की टीम ने सटीक रणनीति के तहत छापेमारी कर अवैध कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया।

महुली रेंज अंतर्गत कोर्गी कनहर बालू साइड के पास वन विभाग की टीम ने दबिश देते हुए अवैध रूप से बालू खनन कर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया। बालू से लदे ट्रैक्टर को तत्काल कब्जे में लेकर वन रेंज कार्यालय लाया गया, जहां उसे खड़ा कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस संबंध में वन रेंजर इमरान खान ने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टर के विरुद्ध वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अवैध बालू खनन और परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

वन विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध बालू खनन में संलिप्त ट्रैक्टर स्वामियों और कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही छापेमारी के चलते अवैध खनन करने वालों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों ने वन विभाग की इस पहल की खुलकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से नदियों के प्राकृतिक स्वरूप की रक्षा होगी और पर्यावरण को हो रहे गंभीर नुकसान पर रोक लगेगी। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहनी चाहिए, ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले