हर घर हर गली रोशनी से जगमगा उठी ग्राम प्रधान की चारों तरफ हो रही है प्रशंसा - राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं - अमित कुमार सिंह ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की - द्रौपदी मुर्मु ने एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की - बारात से घर बापस लौटते समय शिक्षक की सड़क हादसे में मौत होने से शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहरामहर घर हर गली रोशनी से जगमगा उठी ग्राम प्रधान की चारों तरफ हो रही है प्रशंसा - राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं - अमित कुमार सिंह ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की - द्रौपदी मुर्मु ने एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की - बारात से घर बापस लौटते समय शिक्षक की सड़क हादसे में मौत होने से शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम

​सोनभद्र: महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा 4 फरवरी को सर्किट हाउस में सुनेंगी जन-सुनवाई

महिला उत्पीड़न के मामलों का होगा निस्तारण, स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों का भी करेंगी औचक निरीक्षण

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 2, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा आगामी 04 फरवरी को जनपद सोनभद्र के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की गंभीरता से सुनवाई करेंगी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी।सर्किट हाउस में 11 बजे से होगी सुनवाई अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, माननीया सदस्या 04 फरवरी की सुबह 11:00 बजे सर्किट हाउस सभागार पहुंचेंगी। यहाँ वह पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनकर उनके समाधान के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश देंगी।स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी केंद्रों की जाचेंगी जमीनी हकीकत जन-सुनवाई के पश्चात माननीया सदस्या जनपद के विभिन्न सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगी। इस दौरान वह मरीजों को मिलने वाली दवाओं, सुविधाओं और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लेंगी। इसके अतिरिक्त, वह बालिका/महिला गृह तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर वहां बच्चों और महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता का परीक्षण भी करेंगी।

सोनभद्र (02 फरवरी, 2026): उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा आगामी 04 फरवरी को जनपद सोनभद्र के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की गंभीरता से सुनवाई करेंगी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी।

सर्किट हाउस में 11 बजे से होगी सुनवाई अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, माननीया सदस्या 04 फरवरी की सुबह 11:00 बजे सर्किट हाउस सभागार पहुंचेंगी। यहाँ वह पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनकर उनके समाधान के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश देंगी।

स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी केंद्रों की जाचेंगी जमीनी हकीकत जन-सुनवाई के पश्चात माननीया सदस्या जनपद के विभिन्न सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगी। इस दौरान वह मरीजों को मिलने वाली दवाओं, सुविधाओं और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लेंगी। इसके अतिरिक्त, वह बालिका/महिला गृह तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर वहां बच्चों और महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता का परीक्षण भी करेंगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले