हर घर हर गली रोशनी से जगमगा उठी ग्राम प्रधान की चारों तरफ हो रही है प्रशंसा - राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं - अमित कुमार सिंह ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की - द्रौपदी मुर्मु ने एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की - बारात से घर बापस लौटते समय शिक्षक की सड़क हादसे में मौत होने से शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहरामहर घर हर गली रोशनी से जगमगा उठी ग्राम प्रधान की चारों तरफ हो रही है प्रशंसा - राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं - अमित कुमार सिंह ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की - द्रौपदी मुर्मु ने एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की - बारात से घर बापस लौटते समय शिक्षक की सड़क हादसे में मौत होने से शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम

सबसे बड़ा धर्म है गरीबों की सेवा: डॉ. धर्मवीर तिवारी

​जनकल्याण सेवा समिति ने कबरी गांव में 151 जरूरतमंदों को बांटे कंबल, खिले चेहरे

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 1, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। जनकल्याण सेवा समिति द्वारा सामाजिक सरोकारों की कड़ी में शनिवार को कबरी गांव में एक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान भीषण ठंड को देखते हुए 151 विधवा, विकलांग और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। कड़ाके की धूप में राहत की गर्माहट पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

सेवा से मिलती है आत्मिक शांति: डॉ. तिवारी

समिति के सचिव डॉ. धर्मवीर तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि दीन-दुखियों और गरीबों की सेवा करना ही मानव जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि इस कड़ाके की ठंड में एक असहाय व्यक्ति को सहारा देने से जो आत्म संतुष्टि मिलती है, उसकी तुलना किसी और चीज से नहीं की जा सकती। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे भविष्य में भी इसी तरह निस्वार्थ भाव से जनसेवा के कार्यों में लगे रहेंगे।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से ओम प्रकाश चतुर्वेदी, अनुराग त्रिपाठी, संदीप चौहान, पूजा सिंह, अमिताभ चौहान, निधि सिंह, श्वेता सिंह, पूजा पांडेय, कृष्ण देव पांडेय, राजू विश्वकर्मा, चंद्रभान देव, आरती, सरोज भारती आदि ने सहभागिता कर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले