उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहाउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहा

​सोनभद्र: पुलिस सेवा से निवृत्त हुए तीन पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित हुआ गरिमामय समारोह, स्मृति चिह्न देकर किया गया सम्मानित

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 1, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। जनपद सोनभद्र में शनिवार को पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अपनी लंबी और निष्ठापूर्ण सेवा पूरी करने वाले कर्मियों को विभाग की ओर से भावुक विदाई दी गई।

​31 जनवरी 2026 को जनपद से दो पुलिसकर्मी, उप-निरीक्षक (ना.पु.) सुनील कुमार श्रीवास्तव और मुख्य आरक्षी चालक अमरनाथ यादव अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इसके साथ ही, उप-निरीक्षक (ना.पु.) रियाज अहमद ने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ग्रहण की। इन सभी पुलिसकर्मियों ने अपने संपूर्ण सेवाकाल के दौरान विभाग में ईमानदारी और लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

​अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार ने समारोह में सहभागिता करते हुए सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को उपहार, स्मृति-चिह्न और प्रशस्ति-पत्र भेंट किए। उन्होंने उनके द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनके आगामी सुखमय, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की।

​इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले साथियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले