अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

अनपरा पुलिस ने डेढ़ किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर को दबोचा

अनपरा पुलिस की गिरफ्त में डेढ़ किलो अवैध गांजे के साथ खड़ा अभियुक्त श्याम सुन्दर।

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 1, 2026

अनपरा (अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र)। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया अभियुक्त

​जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में अनपरा पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बीती रात करीब 8:15 बजे रणहोर निवासी श्याम सुंदर (41 वर्ष) की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

​NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, न्यायालय में पेशी

​पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना अनपरा में मु.अ.सं. 20/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। गिरफ्तारी टीम में उप-निरीक्षक अशोक सिंह, उप-निरीक्षक मयाशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार राम और कांस्टेबल शशिभूषण शामिल रहे। विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले