मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ - हिंदू महिला का जबरन मतांतरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना - Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तारमुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ - हिंदू महिला का जबरन मतांतरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना - Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार

खुटहनियां में महिलाओं को मिला खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण

टमाटर कैचअप, जैम–जेली और बेल मुरब्बा जैसे उत्पाद बनाना सीखा, ग्रामीण आजीविका को मिलेगा बढ़ावा

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, March 6, 2026

सोनभद्र (करमा)अमान खान ब्यूरो चीफ। खुटहनियां गांव में तेजस्वी किसान मार्ट स्टोर पर तेजस्वी संगठन न्यास और यूनिवर्सल सोनांचल फॉर्मर एसोसिएशन के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और FPOs की महिलाओं के लिए एक दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस कार्यक्रम में कई गांवों से महिलाओं ने हिस्सा लिया।

कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रश्मि सिंह ने फल–सब्जियों के संरक्षण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन की जानकारी दी। प्रशिक्षण में मिक्स आचार, पेठा (सूखा व कश्मीरी), बेल मुरब्बा, बेल पाउडर, टमाटर पाउडर, कैचअप, सॉस, जैम और जेली बनाने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

तेजस्वी संगठन न्यास के संस्थापक ई. प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि किसान मार्ट के जरिए ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण, मूल्य संवर्धन और बाजार से जोड़ने का काम लगातार किया जा रहा है। कार्यक्रम में तेजस्वी प्रेरणा, लक्ष्मी गणेश, मां संतोषी, उजाला, ज्योति प्रेरणा जैसे कई समूहों की महिलाएं शामिल हुईं। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया और ऐसे आयोजनों को नियमित करने की मांग की।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले