नगरिया देवधरापुर में आबकारी विभाग की दबिश, 12 लीटर कच्ची शराब और 100 किलो लहन बरामद - जनगणना-2027 में जनभागीदारी के लिए सीएम योगी की अपील, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना - रमनगरा में बंद पड़ा धान क्रय केंद्र हवा में झूलता रहा बैनर - आबकारी विभाग का दुकानों पर छापा, स्टॉक से लेकर सीसीटीवी तक की जांच; नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी - छठ पूजा पर पांचाल घाट पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजानगरिया देवधरापुर में आबकारी विभाग की दबिश, 12 लीटर कच्ची शराब और 100 किलो लहन बरामद - जनगणना-2027 में जनभागीदारी के लिए सीएम योगी की अपील, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना - रमनगरा में बंद पड़ा धान क्रय केंद्र हवा में झूलता रहा बैनर - आबकारी विभाग का दुकानों पर छापा, स्टॉक से लेकर सीसीटीवी तक की जांच; नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी - छठ पूजा पर पांचाल घाट पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास

फीफा के मंच पर चमका उर्वशी रौतेला का ग्लोबल स्टारडम

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 23, 2026

जब फीफा अध्यक्ष ने किया उर्वशी रौतेला का खास स्वागत

मुंबई (अनिल बेदाग) : भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो से विशेष निमंत्रण प्राप्त करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनने का दावा उनके वैश्विक सफर में एक नया अध्याय जोड़ता है। इस खास मुलाकात के दौरान इन्फैन्टिनो ने उर्वशी को “ग्लोबल आइकन सुपरस्टार” बताते हुए उनसे मिलकर खुशी जाहिर की, जिसके बाद यह चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

पिछले कुछ वर्षों में उर्वशी ने फैशन, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में अपनी प्रभावशाली मौजूदगी से अलग पहचान बनाई है। दुनिया के बड़े मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उर्वशी आज वैश्विक मनोरंजन जगत में एक चर्चित भारतीय चेहरा बन चुकी हैं। फीफा अध्यक्ष से मिला यह सम्मान केवल उनकी लोकप्रियता का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय प्रतिभा की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का भी संकेत माना जा रहा है। उनके प्रशंसक इसे देश के लिए गर्व और उर्वशी के अंतरराष्ट्रीय सफर की एक और बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले