जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

चकबंदी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने कानूनगो और लेखपालों को दौड़ाकर पीटा,घर में घुसकर बचाई जान

चकबंदी को लेकर ग्रामीणों और कर्मचारियों में भिड़ंत, छह कर्मचारी घायल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, August 20, 2026

फर्रुखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बराकेशव के मजरा नगला जब्ब में गुरुवार दोपहर चकबंदी की कार्रवाई के दौरान बड़ा विवाद हो गया। किसी बात को लेकर ग्रामीण उग्र हो गए और उन्होंने मौके पर मौजूद चकबंदी कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए कर्मचारियों को भागकर एक ग्रामीण के घर में शरण लेनी पड़ी।

दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, घर में छिपे कर्मचारी

सूत्रों से जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे नगला जब्ब में चकबंदी का कार्य चल रहा था। इसी दौरान किसी मुद्दे पर ग्रामीणों और चकबंदी टीम के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने कानूनगो महिपाल व शिवकुमार तथा लेखपाल सुरजीत, सत्य प्रकाश, अविनाश और राशिद के साथ मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारियों को काफी दूर तक दौड़ाया गया। खुद को बचाने के लिए ये सभी कर्मचारी नगला जब्ब निवासी सुरेंद्र सिंह यादव के घर में जा घुसे और अंदर से दरवाजा बंद कर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी व अपराध निरीक्षक पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठी फटकारकर उग्र भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा के कड़े घेरे में सभी कानूनगो और लेखपालों को सुरक्षित थाने पहुंचाया।

घायल और नुकसान

मारपीट के दौरान नगला जब्ब निवासी प्रेम कांति पत्नी रामसेवक और गुड्डी देवी पत्नी सुरेंद्र के भी चोटिल होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा विवाद के दौरान एक मोटरसाइकिल और कुर्सी तोड़े जाने की बात भी सामने आई है।

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने सभी घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले में चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है तथा प्राप्त होने वाली तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले