जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

यूजीसी रोलबैक के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन,कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

जेएनवी रोड तिराहे से कलेक्ट्रेट तक निकाली सवर्ण समाज यात्रा, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से पुनर्विचार की मांग

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, August 13, 2026

फर्रुखाबाद।

जिले में यूजीसी रोलबैक के विरोध में गुरुवार को विभिन्न संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। श्री राजपूत करणी सेना राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, फर्रुखाबाद विकास मंच और अन्य सवर्ण संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल ‘सवर्ण समाज यात्रा’ निकाली गई। यह यात्रा फतेहगढ़ के जेएनवी रोड तिराहे से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार को सौंपा।


कैबिनेट मंत्री ने सुनी समस्याएं
यात्रा के दौरान जिले के प्रभारी एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का काफिला भी प्रदर्शनकारियों के बीच रुक गया। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर उनकी मांगें सुनीं और आश्वासन दिया कि उनकी बातों को शासन तक पहुंचाया जाएगा।


युवाओं के भविष्य से जुड़ा है मुद्दा
श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि यूजीसी रोलबैक का यह मुद्दा सीधे तौर पर विद्यार्थियों और युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले पर पुनर्विचार कर उचित निर्णय लेने की पुरजोर मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल या सरकार के विरोध में नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य केवल विद्यार्थियों और समाज के हितों की रक्षा करना है।
वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो इस आंदोलन को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।
प्रमुख रूप से इनकी रही मौजूदगी
इस प्रदर्शन और यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान, ब्रजेश सिंह, विटाना देवी, संजय सिंह राठौर, भईयन मिश्रा, अभिषेक दुबे, सनी गुप्ता, शिवम गुप्ता प्रभाकर, धीरज पांडेय, पिंकू राठौर, कीर्तिवर्धन सिंह, अभिषेक सिंह और केशव राठौर सहित सवर्ण समाज के तमाम लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले