अवैध रूप से कक्षा 11-12 चलाने पर विद्यालय पर एक लाख का जुर्माना - ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कोर्ट में आने पर विवाद, बार काउंसिल ने मांग ली प्रैक्टिस डिटेल, वकालत पर उठे सवाल - UP के 22 जिलों में कुदरत का रौद्र रूप, तूफान-बारिश से 111 की मौत, CM Yogi का आदेश- युद्धस्तर पर हो Relief Work - एक्शन नहीं लिया तो अराजकता फैलेगी, केजरीवाल समेत 5 AAP नेताओं के खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी - बड़ी खबर: आरटीआई कार्यकर्ता को फंसाने के लिए 'गाय तस्करी' का झूठा आरोप, राष्ट्रपति से गुहारअवैध रूप से कक्षा 11-12 चलाने पर विद्यालय पर एक लाख का जुर्माना - ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कोर्ट में आने पर विवाद, बार काउंसिल ने मांग ली प्रैक्टिस डिटेल, वकालत पर उठे सवाल - UP के 22 जिलों में कुदरत का रौद्र रूप, तूफान-बारिश से 111 की मौत, CM Yogi का आदेश- युद्धस्तर पर हो Relief Work - एक्शन नहीं लिया तो अराजकता फैलेगी, केजरीवाल समेत 5 AAP नेताओं के खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी - बड़ी खबर: आरटीआई कार्यकर्ता को फंसाने के लिए 'गाय तस्करी' का झूठा आरोप, राष्ट्रपति से गुहार

यूपी फिर बनाएगा रिकॉर्ड, एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Uttar Pradesh News: गंगा एक्सप्रेस-वे और नदियों के किनारे होगा बड़ा प्लांटेशन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, May 4, 2026

लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस साल एक दिन में 35 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाने का बड़ा लक्ष्य तय किया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पहले भी वृक्षारोपण में रिकॉर्ड बना चुका है और इस बार इसे और बड़े जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अब सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें बचाना भी उतना ही जरूरी है.

मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. उन्होंने निर्देश दिया कि हर स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र कम से कम एक पौधा जरूर लगाए. साथ ही हर आंगनबाड़ी केंद्र में कम से कम 5 सहजन (मोरिंगा) के पौधे लगाने की बात कही गई है. उनका कहना है कि अगर बच्चों और महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा गया, तो यह सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं रहेगा बल्कि लोगों की आदत बन जाएगा.

गंगा एक्सप्रेस-वे और नदियों के किनारे होगा बड़ा प्लांटेशन
सरकार ने इस बार खास फोकस बड़े प्रोजेक्ट्स के आसपास हरियाली बढ़ाने पर रखा है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि गंगा एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाए.

इसके अलावा नदियों के किनारे करीब 4.35 करोड़ पौधे लगाने की भी तैयारी है. इससे न सिर्फ पर्यावरण सुधरेगा बल्कि मिट्टी कटाव और प्रदूषण को भी रोकने में मदद मिलेगी.

9 साल में बड़ा बदलाव, हरित आवरण में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पिछले 9 साल में प्रदेश में वृक्षारोपण के क्षेत्र में काफी तेजी आई है. 2009 से 2016 के बीच 51.48 करोड़ पौधे लगाए गए थे, जबकि 2017 से 2025 के बीच यह संख्या बढ़कर 242.13 करोड़ हो गई.

इसी दौरान वन और वृक्ष आवरण में 3 लाख 38 हजार एकड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अभी प्रदेश का हरित आवरण करीब 9.96 प्रतिशत तक पहुंच चुका है. मुख्यमंत्री ने लक्ष्य रखा है कि 2030 तक इसे 15 प्रतिशत और 2047 तक 20 प्रतिशत तक ले जाया जाए.

शहीदों के नाम पर बनेंगी वाटिकाएं
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर विशेष वन और वाटिकाएं विकसित की जाएं. इसके अलावा हाइवे, गांव और शहरों में खाली जगहों पर भी पौधे लगाए जाएं. अयोध्या में इस बार रामायण काल से जुड़े पौधों को लगाने की खास योजना बनाई गई है, जिससे धार्मिक और पर्यावरणीय दोनों महत्व बढ़ेगा.

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले