एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

मुंबई में लॉन्च हुई अनोखी शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता”

“25 लाख तक इनाम और स्टारडम का मौका, रिलीज़ वर्ल्ड की शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता ने खोले सफलता के नए दरवाज़े”, मुंबई में अनोखी शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, October 17, 2025

Unique short film competition launched in Mumbai

मुंबई (अनिल बेदाग): सपनों की नगरी मुंबई में सिनेमा प्रेमियों और उभरते कलाकारों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है रिलीज़ वर्ल्ड। यहां एक अनोखी शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता की आधिकारिक घोषणा और पोस्टर लॉन्च भव्य समारोह में किया गया, जहाँ ग्लैमर और प्रतिभा का संगम देखने को मिला।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागी न केवल 25 लाख रुपये तक के नकद इनाम जीत सकते हैं, बल्कि उन्हें भोजपुरी सुपरस्टार के साथ अभिनय करने का सुनहरा मौका भी मिलेगा।

रिलीज़ वर्ल्ड की चेयरमैन श्रीमती सोमती परिकोटी और डायरेक्टर श्री दीपक परिकोटी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के पोस्टर का अनावरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेता मानव सोहल और अभिनेत्री श्रावणी गोस्वामी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में प्रतियोगिता की आइकन रीता भल्ला, नेपाली फिल्म निर्देशक उपेंद्र तिमिलसिना, और इंडियन आइडल फेम सिंगर मुनव्वर अली शामिल थे।

इवेंट में प्रतिष्ठित ब्रांड्स का सहयोग रहा — स्पॉन्सरशिप पार्टनर टैंगेंट ओटीटी, इवेंट मैनेजमेंट फैंटेसी मीडिया, मैगज़ीन पार्टनर पहचान, और टेक्निकल पार्टनर 100 बिलियन टेक एवं अडोनीक।

इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहाँ कोई भी खाली हाथ नहीं लौटेगा। जहाँ पहले स्थान पर आने वाले को 10 लाख रुपये तक का इनाम मिलेगा, वहीं सबसे ज़्यादा सब्सक्राइबर और व्यूज़ लाने वाले को 25 लाख रुपये तक की राशि प्रदान की जाएगी।

प्रतिभागियों की शॉर्ट फिल्म से यूट्यूब पर होने वाली पूरी कमाई भी 100 प्रतिशत उन्हीं को वापस दी जाएगी। मुख्य अतिथि मानव सोहल ने कहा, “यह नए कलाकारों के लिए एक उत्कृष्ट मंच है, जो नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देगा।” वहीं अभिनेत्री श्रावणी गोस्वामी ने कहा, “शॉर्ट फिल्म्स आज की पीढ़ी की पसंद हैं। यह मंच नई कहानियों और चेहरों को आगे लाने का अवसर देगा।”

इस शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता का काउंटडाउन 20 अक्टूबर 2025 (दिवाली के दिन) से शुरू होगा। यह प्रतियोगिता सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि एक सिनेमा महाउत्सव है — जहाँ हर प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता के साथ सफलता की नई उड़ान भर सकता है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले