एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

अनोखा जासूस, रहस्यमयी मौत – सुसाइड या मर्डर?

सोनी सब पर एकेन बाबू की धमाकेदार अंदाज़ में हुई शुरुआत

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, November 28, 2025

Unique detective, mysterious death – suicide or murder?

आयुष गुप्ता संवाददाता मुंबई : सोनी सब पर 24 नवंबर से शुरू हुआ बहुप्रतीक्षित डिटेक्टिव कॉमेडी शो एकेन बाबू, जिसमें बंगाल के चहेते, सादगीभरे जासूस एकेंद्र सेन (अनिर्बान चक्रबर्ती) अब हिंदी टेलीविजन पर नजर आ रहे हैं। आठ वेब सीजन और तीन फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीतने के बाद, यह थोड़ा अलग, खाने का शौकीन जासूस अब अपने खास अंदाज, पैनी नजर और अनोखे सॉल्विंग स्टाइल के साथ टीवी पर एंट्री कर रहा है। गहरे और तीखे क्राइम सॉल्वर से बिल्कुल अलग, एकेन बाबू का सादगी भरा, आम व्यक्ति वाला स्वभाव उसके असाधारण केस सॉल्व करने के अंदाज को और भी मज़ेदार बना देता है।

शुरुआती एपिसोड्स में, एकेन बाबू का अजीबो-गरीब अंदाज में बेंगलुरु के एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में पहुंचना जल्द ही गंभीर मोड़ ले लेता है, जब वहां के रिहायशी किरित पटेल की मौत हो जाती है, जिसे पुलिस ‘सुसाइड’ करार दे देती है। लेकिन एकेन की तेज इंस्टिंक्ट कुछ और ही कहती है। जैसे-जैसे वह क्राइम सीन को गौर से देखता है, रेज़िडेंट्स से पूछताछ करता है, एक रहस्यमयी ज्योतिषी से मिलता है और पटेल की राजों से भरी डायरी तक पहुंचता है, उसके शक और गहरे होते जाते हैं। टुकड़ा-टुकड़ा जोड़ते हुए वह ऐसा केस खड़ा करता है जो साफ तौर पर मर्डर की ओर इशारा करता है — और यहीं से उठता है एक बड़ा सवाल: अगर पटेल ने खुदकुशी नहीं की, तो फिर उसे मारा किसने?

एकेन बाबू की भूमिका निभा रहे अनिर्बान चक्रबर्ती कहते हैं, “इस ट्रैक को रोमांचक बनाता है ये तथ्य कि एकेन बाबू ऐसे केस में कदम रखता है जिसे सब पहले ही सुसाइड मानकर बंद कर चुके हैं, लेकिन उसका दिमाग सतह पर दिख रही बातों को मानने से इनकार कर देता है। वो उन बेहद छोटे-छोटे अंतरों को नोटिस करता है, जिन्हें आम लोग शायद देख भी न पाएं — और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। एकेन को इस मोमेंट पर निभाना मेरे लिए बहुत रोमांचक है, क्योंकि आप देखते हैं कि कैसे उसकी इंस्टिंक्ट जाग जाती है, उसकी जिज्ञासा और तेज हो जाती है, और सच तक पहुंचने का उसका यकीन इतना पक्का हो जाता है कि वो सबके विश्वास को चैलेंज करने के लिए तैयार हो जाता है। यही है एकेन बाबू की असली पहचान — वो अपनी ऑब्ज़र्वेशन स्किल्स पर भरोसा करता है, भले ही बाकी कोई उस पर यकीन न करे।”

देखिए एकेन बाबू, हर सोमवार से शनिवार, रात 10 बजे, सिर्फ सोनी सब पर

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले